हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अलअरबिया नेटवर्क के संवाददाता, मोहम्मद अल सय्याद ने रिपोर्ट दी कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध की शुरुआत से ही वाशिंगटन ने तेल अवीव को बड़े पैमाने पर हथियार सहायता प्रदान किया है, और अब वह इस युद्ध से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि यह वही अमेरिकी थे जिन्होंने इज़राइल में इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी की बात सार्वजनिक की थी। वे पर्दे के पीछे से विभिन्न तरीकों से इज़राइल पर युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
अल-सय्याद ने कहा,इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी की घोषणा का उद्देश्य वर्तमान युद्ध को समाप्त करने के लिए तेल अवीव पर दबाव डालना था।
कल, अमेरिकी समाचार आउटलेट "सिमाफोर" ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि ज़ायोनी शासन को एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों के संबंध में गंभीर और तीव्र कमी का सामना करना पड़ रहा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न मोर्चों से निरंतर मिसाइल और ड्रोन हमलों ने इस शासन के हथियारों के भंडार पर अभूतपूर्व दबाव डाला है।
साथ ही, इज़राइली मीडिया ने भी खुलासा किया है कि तेल अवीव के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर वाशिंगटन को सूचित कर दिया है कि उनके इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार चिंताजनक गति से समाप्त हो रहा है।
आपकी टिप्पणी